ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मुजफ्फरपुर का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

बिहार, मुजफ्फरपुर। पहली बार मुजफ्फरपुर जिला का स्थापना दिवस धूमधाम से मना। 148वें स्थापना दिवस के रूप में समाहरणालय परिसर में मनाया गया। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां भवानी गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत तनु प्रिया एवं सुप्रिया ने किया। मुजफ्फरपुर जिले का अस्तित्व अठारहवीं शताब्दी से मानी जाती है। डीएम ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए दोहरी ख़ुशी का है। कोई भी संस्कृति तब विकसित होती है जब अतीत पर गर्व हो। उन्होंने जिले वासियों को बधाई दी। 

मुजफ्फरपुर जिले का नामकरण ब्रिटिश काल के राजस्व अधिकारी मुजफ्फर खान के नाम पर रखा गया। 1972ई. में मुजफ्फरपुर में शिवहर, सीतामढ़ी एवं वैशाली जिले शामिल थे। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले की स्थापना 1 जनवरी 1875 ई को हुई थी। जिसका प्रमाण 18 जनवरी 1875ई. के एक समाचार पत्र में छपी खबर से पता चला है। अभी वर्तमान में मुजफ्फरपुर जिले की जनसंख्या 4,801,062 (2011) के अनुसार है। जिले का क्षेत्रफल 3173 किलोमीटर, 1225 वर्ग मील है। वहीं जिले का घनत्व 1514 किलोमीटर एवं साक्षरता दर 84.8 प्रतिशत है। पहले की अपेक्षा आज मुजफ्फरपुर जिले में 16 प्रखण्ड और 41 पुलिस थाने हैं।

विदित हो कि मुजफ्फरपुर जिले की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी। इस मामले में अधिवक्ता अशोक भारती ने कोलकाता से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार द स्टेटसमैन के 1875 के नोटिफिकेशन उपलब्ध कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ